भिण्ड। जिले के ग्राम अकोड़ा निवासी अमन शर्मा का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। अमन शर्मा के सेना में अधिकारी बनने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अमन शर्मा, अखिलेश शर्मा के सुपुत्र एवं रामअवतार शर्मा के सुपौत्र हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन के बल पर यह सफलता हासिल कर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे भिंड जिले का नाम रोशन किया है। अमन की इस उपलब्धि पर उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों का कहना है कि अमन की यह सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें देश सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। अमन शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, दादाजी के मार्गदर्शन और अपने गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। देश सेवा का जज्बा रखने वाले अमन शर्मा की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


