भिण्ड। जिले में खाद वितरण को लेकर किसानों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खाद की कमी और वितरण की अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसानों को घण्टों कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भौरिया पिंकी ने आरोप लगाया है कि समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है।
उनका कहना है कि भिण्ड, मेहगांव लहार, अटेर और गोहद क्षेत्र के किसानों के साथ खाद प्राप्त करने के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि संबंधित क्षेत्रों में खाद वितरण की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर व्यवस्थित तरीके से की जानी चाहिए। महिलाओं और बुजुर्ग किसानों को भी लंबी कतारों में खड़े होकर खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि खाद की उपलब्धता और वितरण की पारदर्शी एवं क्षेत्रवार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी किसान को दूसरे क्षेत्र में जाकर खाद लेने के लिए मजबूर न होना पड़े। साथ ही वितरण केन्द्रों पर पर्याप्त व्यवस्था, टोकन प्रणाली और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं।
जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने एसडीओ राघवेन्द्र सिंह भदौरिया से कहा कि गांव-गांव जाकर शिविर लगाए जाएं, इसमें ग्राम सेवक, पटवारी सहित तमाम शासकीय कर्मचारियों को नियुक्त किया जाए। समय पर खाद नहीं मिलने से फसल प्रभावित होने का खतरा है, ऐसे में प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर खाद वितरण की व्यवस्था को सुचारु करना चाहिए और किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि खाद वितरण की व्यवस्था शीघ्र नहीं सुधारी गई तो वे अपनी समस्या को लेकर प्रशासन के समक्ष जोरदार तरीके से आवाज उठाएंगे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


