भिण्ड। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार आईआईटी दिल्ली से एमओयू के तहत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एआई और फिनटेक सर्टिफिकेट कोर्स प्रशिक्षण हेतु विद्यार्थियों का चयन हेतु लिखित परीक्षा मंगलवार को लर्निंग मेनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से आयोजित की गई।
उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा, आधुनिक कौशल एवं रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से औद्योगिक इंटरफेस एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु फाउण्डेशन फॉल इनोवेशन एण्ड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के साथ एमओयू किया गया है। इस एमओयू के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के माध्यम से चयनित छात्र-छात्राओं को आर्टिफिसिअल इंटेलीजेंसी एवं फिनटेक के क्षेत्र में आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में महाविद्यालय के स्नातक तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के समस्त विद्यार्थी प्रशिक्षण हेतु इच्छुक एवं पात्र सभी विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाने हेतु परीक्षा में अनिवार्य रूप से सम्मिलित किए गए। प्रशिक्षण हेतु 16 सीट एआई और 16 सीट फिनटेक विथ एआई के लिए निर्धारित की गई। जिसका परिणाम 15 सितंबर तक घोषित किया जाएगा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


