लहार। नगर मे गंदगी फैलाई और सड़कों पर कचरा फेंका तो होगी कानूनी कार्रवाई कुछ इलाकों में बारिश की वजह से भरे पानी को निकालने के लिए नगर पालिका लहार को मशक्क करनी पड़ रही है। लगातार जा रहे सफाई कर्मियों को नाले पर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले लोगों को लगातार धुतकारा जा रहा था, जिसके चलते आज सीएमओ नगर पालिका ज्योति सुनहरे एवं थाना प्रभारी लहार शिवसिंह यादव मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण कारियों को समझाकर अतिक्रमण हटाया और सफाई व्यपस्था को सुचारु रूप से शुरू कराया एवं जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ कराया।
नगर में रोड किनारे अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा
नगर में अलाउंस कर दिया गया है कि रोड किनारे रखे हुए सामान को हटा लें ताकि लोगों को सड़क पर चलने में एवं बाहनों को निकालने में परेशानी ना आए कई जगह है तो लोग सोता ही अपना सामान हटाने लगे हैं। सीएमओ को दवा है कि नगर लहार को स्वच्छता में नंबर वन बनाया जाएगा।
क्या बोली अधिकारी
‘हमारे द्वारा नगर पालिका लहार का जिस दिन चार्ज लिया, नगर में सफाई व्यवस्था को लेकर हाहा कार मचा हुआ था, जिसको मैंने बात करके हल कराया। नगर में निचली बस्तियों मे पानी भरा है, जिसे निकलने के लिए आज प्रशासन की सहायता से नाला पर अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर नाला साफ करने की प्रक्रिया शुरू की गई, जल्द ही पानी निकालकर लोगों को समस्या से निजात दिलाया जाएगा।
ज्योति सुनहरे, सीएमओ नगर पालिका लहार


