भिण्ड। ग्राम पंचायत विलाव के सचिव शेर सिंह यादव द्वारा जन्म तिथि में हेरफेर कर गलत जन्म प्रमाण पत्र और एनओसी जारी करने के मामले में जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान ने स त कदम उठाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जिला न्यायालय के एडवोकेट गौरव भारद्वाज द्वारा जनपद पंचायत भिण्ड में एक आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस आवेदन के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ने जांच रिपोर्ट भेजी। जांच में पाया गया कि सचिव शेर सिंह यादव ने अपने पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतते हुए विमल यादव नाम के व्यक्ति की वास्तविक जन्म तिथि में बदलाव कर गलत जानकारी प्रस्तुत की और एनओसी जारी कर दी। यही नहीं एक ही व्यक्ति के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद संबंधित सचिव के खिलाफ सिटी कोतवाली भिण्ड में अपराध पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने सचिव शेर सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मु यालय जनपद पंचायत भिण्ड तय किया गया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


