✍️ राधाकृष्ण यादव मौ ✍️
मौ/भिण्ड – बिजली विभाग के द्वारा संपर्क अभियान का कैंप लगाया गया ग्राम रतवा में जिसमें लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया बिजली संबंधित समस्या एवं डीटीआर समस्या वोल्टेज संबंधित समस्या केबिन खराब संबंधित समस्या को पुन बहाल किया गया कैंप में उप महाप्रबंधक गोहद जेम्स लाकरा , प्रबंधक रविंद्र सिंह गौर ,मौ डीसी एवं कर्मचारी कुलदीप यादव अभिषेक मिश्रा अभिषेक प्रजापति टिंकल यादव राज रजक ,उपेंद्र तोमर लाइन कर्मचारियों के साथ ग्राम रतवा में कैंप का आयोजन किया गया जिसमें घरेलू कनेक्शन ₹5 में खोले गए, ग्राम रतवा में 21 नवीन कनेक्शन खोले गए एवं बकाया राशि 23500रुपए उपभोक्ताओं से जमा कराए गए जिसमें गांव वालों सादिक खान शहादत खान गोविंद बालोद देवी बघेल मनीराम शाक्य रामजीलाल शारदा संतोष सिंह धर्म सिंह राजू बघेल एवं गांव वासियों द्वारा कैंप में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया ग्रामवासी रोड से संतुष्ट है एवं उन्होंने विद्युत विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया ग्राम वासियों द्वारा बताया गया है कि बगैर बिजली घर जाए हमारे कनेक्शन खोल दिए गए हमें बहुत अच्छा लगा ।


