– नेशनल हाइवे की घटना, नौ यात्री घायल, चार ग्वालियर रैफर
भिण्ड। बरोही थाना क्षेत्र में सेमरपुरा गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रविवार दोपहर यात्रियों से भरी बस को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार 9 यात्री घायल हो गए। घटना घटना अपरान्ह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया। बरोही पुलिस के अनुसार यात्री बस मुरैना से चलकर वाया मेहगांव भिण्ड आ रही थी। सेमरपुरा गांव के पास बस हाईवे किनारे यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी। बस के अचानक रुकने पर पीछे से तेज र तार आ रहा कैंटर बस से टकरा गया।
दुर्घटना में 9 यात्री घायल
हादसे में जमुना देवी उम्र 60 वर्ष निवासी हीरापुरा मेहगांव, आशा देवी उम 40 वर्ष निवासी वार्ड क्र.8 मेहगांव, सूरज उम्र 25 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश, नारायण उम्र 50 वर्ष निवासी गोरमी, पिंकी उम्र 37 वर्ष निवासी अंबाह, शनि उम्र 11 वर्ष निवासी अंबाह, द्रोपती उम्र 62 वर्ष निवासी वीरेन्द्र नगर भिण्ड, दिनेश निवासी गजना और रिंकू पुत्र भैयालाल निवासी आगरा घायल हुए हैं।


