भिण्ड ब्यूरो – मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग की दिशा निर्देश में नईदिल्ली आईआईटी और फिनटेक एमओयू के तहत जिले के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों के लिए वर्तमान युग में बढ़ती तकनीकी को ध्यान में रखते हुए फीडबैक का कोर्स सर्टिफिकेट प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।
विद्यार्थियों का कोर्स में बढ़ते रुझान देखते हुए सीटें 16 से बढ़कर 32 कर दी गई है। इसमें स्नातक तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। इस कोर्स हेतु विद्यार्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। विद्यार्थी 31 अगस्त तक अपना पंजीयन कर सकते हैं 1सितंबर को इसकी लिखित परीक्षा होगी। 8 सितंबर को चयन सूची जारी की जाएगी। वहीं 15 सितंबर को नियमित प्रशिक्षण शुरू होगा। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य भिण्ड जिले के युवाओं को सिर्फ थ्योरी तक सीमित न करके उन्हें टेक इंडस्ट्री की व्यावहारिक जरूरतों के लिए तैयार करना है। विद्यार्थियों द्वारा कोर्स और प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात आईआईटी दिल्ली द्वारा प्रमाणित सर्टिफिकेट प्रदान किया जायेगा। यह सर्टिफिकेट आईटी सेक्टर स्टार्टअप और मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए छात्रों के रिज्यूम को सीधे रेस्किल और अपग्रेड करेगा। इस ट्रेनिंग प्रोग्राम को पूरी तरह से जॉब ओरिएंटेड बनाया गया है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (ए आई) मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, डेटाएनालिटिक्स पाइथन कोडिंग सिखाई जाएगी।
फिनटेक : डिजिटल पेमेंट सिस्टम, ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी, फिनटेकमॉडल रेग्टेक फ्रेमवर्क सिखाया जाएगा।
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग : लाइव प्रोजेक्ट, केस स्टडी, असाइनमेंट, कैप्सटोन प्रोजेक्ट भी होंगे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


