भाई बहिन के प्यार में किराया ना बने बाधा, रक्षाबंधन पर राम श्याम ट्रेवल्स ने निशुल्क पोहचाने का किया वादा
प्रतिवर्ष की भांति माता- बहिनों के सम्मान में युवा नेता विश्वप्रताप सिंह फिर से मैदान में
भिण्ड ब्यूरो – लगातार विगत वर्षों से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर माता,बहिनो के लिए विभिन्न रूट पर भाजपा युवा नेता द्वारा निशुल्क बसों का परिवहन किया जाता रहा है यह क्रम विगत वर्षों से नितन्तर चला आरहा है । भाजपा युवा नेता का मानना है कि बोहत सारी माता बहिनें किराये के अभाव में अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने से वंचित रह जाती है । रक्षा बंधन भाई बहिन के प्रेम और विश्वास का पवित्र त्योहार है इस पवित्र पर्व पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वप्रताप सिंह विष्णु ने राम श्याम ट्रेवल्स की बसों को माता और बहिनो के लिए निशुल्क कर दिया है आपको बता दें कि 28 अगस्त शुक्रवार को निर्धारित रूट भिण्ड से मेहगांव, गोहद,मालनपुर,ग्वालियर व भिण्ड से ऊमरी ,रौन ,मिहोना ,मछन्ड़ ,लहार ,उरई ,बंगरा ,जालौन ,और माधौगढ़ आदि तक जाने वाली किसी भी माता बहिन को बस का किराया पूर्णतः निशुल्क किया गया है । युवा नेता विष्णु की इस अनूठी पहल को जनमानस द्वारा सराहा जा है ।


