गोहद कृषि फार्म पर 19 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना शुरू
गोहद भिण्ड – भाजपा डवल इंजन सरकार एक तरफ किसानों की आमदनी दो गुणा बढ़ाने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश भाजपा सरकार अपने गोहद कृषि फार्म 80 हैक्टेयर जमीन का रख रखाव भी अच्छी तरह नहीं कर पा रही है जो किसी फसलों के उन्नत बीज तैयार करने के लिए क़ृषि फार्म की पहिचान थी जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ पिकनिक मनाने की तरह आते हैं कृषि फार्म में कार्य करने वाले 9 श्रमिकों को अक्टूबर 2025 से जुलाई 2026 लगभग 10 महा से मानदेय नहीं मिलने से परिवार के आश्रित सदस्य भूख से मरने की स्थिति में है बच्चों की स्कूल की फीस भरने का दबाव है तो किसी के परिवार का सदस्य बीमार है तो उसका इलाज कराने का संकट है
मध्यप्रदेश दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित कर्मचारी एकता यूनियन सीटू जिला कमेटी भिण्ड ने 3 अगस्त को भिण्ड जिलाधीश महोदय उपसंचालक महोदय कृषि जिला भिण्ड एवं 6 अगस्त को संयुक्त संचालक महोदय कृषि चम्बल संभाग मुरैना व एस डी एम महोदय गोहद को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा दिया गया था और ज्ञापन के माध्यम से सक्ष्म अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था कि 7 दिन में मानदेय सहित अन्य समस्यायों का समाधान नहीं हुआ तो विवश होकर श्रमिकों को आंदोलन करने को मजबूर होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी श्रमिकों ने तय किया कि 19 अगस्त बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना सहायक संचालक कार्यालय क़ृषि फार्म गोहद मौ रोड पर शुरू किया जायेगा 17 अगस्त सोमवार को कृषि फार्म पर मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में मुख्य रूप से अनिल दौनेरिया जिला महासचिव सीटू उदय सिंह श्रीवास जिला कोषाध्यक्ष सीटू ओमकार सिंह रामेश्वर बीरेंद्र पटिया महेश बाबू मान सिंह राजेश बीरेंद्र हरेंद्र ममता आदि श्रमिकों ने तय किया है कि आंदोलन में हमारी मुख्य मांग 10 महा से रुका हुआ वेतन दिया जाए वर्गीकृत कर स्थाई कर्मी घोषित किया जाय समस्त कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका बनाई जाय मध्यप्रदेश सरकार द्वारा घोषित सभी अवकाश दिये जाय महा की 5 तारीख तक मानदेय दिया जाय
उक्त जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी ।


