हरिदास देपुरिया मामला भी ठंडे बस्ते में , 23 तारीख की मीटिंग में बनेगी आंदोलन की रणनीति
भिण्ड ब्यूरो – इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन के गोहद ब्लॉक अध्यक्ष वेटर्न महेश करारिया जी के नेतृत्व में एंडोरी थाना अंतर्गत आलोरी पुरा में पूर्व सैनिक पान सिंह जाटव के घर पर हुई चोरी में अभी तक खुलासा नहीं होने को लेकर आज गोहद एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा गया,एक महीना होने को है लेकिन थाना प्रभारी द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है, इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन जिला अध्यक्ष वेटर्न कपिल शर्मा ने बताया कि सैनिकों के मामलों को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है पूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया पत्नी हत्याकांड में हुए खुलासे पर ही प्रश्न चिन्ह लगने लगा है छह अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है महीनों बाद भी पुलिस का मौन संदेह पैदा कर रहा है
दूसरी तरफ हमारे संघटन के वरिष्ठ पान सिंह जाटव के गृह गांव आलोरी पुरा में चोरी हुई इस संबंध में संघटन के गोहद अध्यक्ष महेश करारिया फौजी द्वारा एंडोरी थाना प्रभारी को बताने के बाबजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ,आने वाली 23 अगस्त को जिला मुख्यालय पर संघटन की मीटिंग में भावी आंदोलन को लेकर रणनीति बनेगी जिसमें संभागीय प्रभारी वेटर्न अर्जुन यादव भाग लेंगे । आज गोहद इकाई के भूतपूर्व सैनिकों ने आज एसडीओपी महेंद्र गौतम जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, एसडीओपी गोहद ने भूतपूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया है कि जल्दी ही अपराधी पकड़े जाएंगे आज ज्ञापन देने वालो में गोहद अध्यक्ष वेटर्न महेश करारिया, वेटर्न धर्मेंद्र सिंह तोमर, वेटर्न पान सिंह जाटव, वेटर्न अशोक जाटव, वेटर्न विशंभर दयाल,बंटी जादौन,अरुण शर्मा , भगवती प्रसाद शामिल रहे ।


