भिण्ड ब्यूरो – श्रावण के तृतीय सोमवार पर कुंडेश्वरधाम उदासीन आश्रम सिटी कोतवाली के सामने इटावा रोड भिण्ड में महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया जिसमें भगवान भोलेबाबा को अमरनाथ की गुफा में दर्शन का रूप दिया गया जिसमे 15 बर्फ की सिल्लियों से लगा कर पुष्प बिलपत्र और अन्य फूलों से उनकी सजावट की गई जो दृश्य देखने लायक था उनके चांदी के मुखौटा छत्र से महाकाल का रूप भी बन गया जिससे सभी दर्शनार्थियों का मंत्र मुग्ध हो गया, वहीं कुंडेश्वर महादेव मंदिर में अखंड ओम नमः शिवाय पंचाक्षर महामंत्र का जाप अणुव्रत चल रहा है जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष जाप कर धर्म लाभ ले रहे हैं ।



