भिण्ड ब्यूरो – 15 अगस्त के शुभ अवसर पर माय भारत केंद्र, भिंड’ में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों एवं स्वयंसेवकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी उपस्थित जनों द्वारा ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर माई भारत केंद्र भिंड के जिला युवा अधिकारी (DYO) आशुतोष साहू, चयन समिति के सदस्य श्री हरेंद्र जाटव, पूर्व एमटीएस (नेहरू युवा केंद्र) राम सेवक मौर्य, पीटीएस धर्मवीर सिंह और पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजय यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक सुनील कौशल के साथ-साथ जिले के विभिन्न युवा एवं महिला मंडलों के अध्यक्षों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें भीम नगर युवा मंडल के अध्यक्ष नीरज गर्ग, नव युवा खेल संघ की अध्यक्ष काजल शाक्य, अष्ट सिद्धि महिला मंडल की अध्यक्ष अंशिका मिश्रा, द शूटर यूथ क्लब की अध्यक्ष रिंकी गर्ग और रानी झलकारी बाई महिला मंडल की अध्यक्ष शालिनी प्रजापति शामिल रहीं।
इस राष्ट्रीय पर्व के सफल आयोजन में माई भारत युवा स्वयंसेवकों— भूपेंद्र उपाध्याय, राम दीक्षित, आस्था मिश्रा, रीना कुमारी सहित अन्य सभी स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही। राष्ट्रगान और भारत माता की जय के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


