भिण्ड ब्यूरो – देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुभाष चंद्र बोस मंडल के बूथ क्रमांक 41 पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटलजी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति, विचारों की दृढ़ता और लोकतांत्रिक मूल्यों से देश को नई दिशा प्रदान की। अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हुए सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उनका ओजस्वी वक्तृत्व, सरल एवं सहज व्यक्तित्व, संवेदनशील हृदय और सभी विचारधाराओं का सम्मान करने की भावना उन्हें भारतीय राजनीति में विशिष्ट स्थान प्रदान करती है।
अटल जी ने देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके नेतृत्व में भारत ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं और विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ा। अटल जी की कविताओं और उनके विचारों में राष्ट्र के प्रति प्रेम, समाज के प्रति संवेदनशीलता और बेहतर भारत के निर्माण का संकल्प स्पष्ट दिखाई देता है।
इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री श्याम किशोर दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष वीर सिंह राजावत, मंडल उपाध्यक्ष सत्यम सोनी, मंडल मंत्री अमर सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष शिवेंद्र बंटी शुक्ला, राधाचरण शर्मा, आशीष बौहरे, मोंटी शर्मा, रोहन शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


