लहार/भिण्ड। लहार थाना क्षेत्र के बरुअन का पुरा में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार युवक मलखान पुत्र ग्याराम कुशवाह उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 08 लहार ने बुधवार को किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मौके का मुआयना किया और मृतक के शव को नीचे उतार कर अन्तिम परीक्षण के लिए चिकित्सालय पहुंचा दिया। हालांकि खबर लिखे जाने तक मृतक की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


