ग्वालियर भिंड हाईवे को लेकर मुख्यमंत्री से मिले संत कालीदास महाराज
भिण्ड ब्यूरो – ग्वालियर भिंड हाईवे की डी पी आर की तकनीकी स्वीकृति के बाबजूद 07 जुलाई को टेंडर नहीं खोले गए एन एच ए आई द्वारा कोई कारण भी स्पष्ट नहीं किया गया भिंड की जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है , अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष संत कालीदास महाराज और इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन लहार अध्यक्ष सूबेदार बसंत सिंह राजावत जी ने आज मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा,संत कालीदास महाराज ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश के मुखिया है भिंड जिले के जनता के संरक्षक है हमारे बच्चों की गौ बंश की रक्षा करिए , ग्वालियर भिंड हाईवे पर गत वर्षों में हजारों की संख्या में हमारे बच्चे , युवा,माताएं ,बहिनें , बुजुर्ग काल कवलित हुए है माननीय जिले का संत समाज, समाज सेवी भूतपूर्व सैनिक,आम जन मानस के संघर्ष उनकी वेदना को समझिए , अखिल भारतीय संत समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दोपहर में संत समाज और पूर्व सैनिक भारी संख्या में जब मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे तो प्रशासन ने उन्हें मिलने से रोक दिया था बाद में जिला प्रशासन ने संत समाज के अध्यक्ष संत कालीदास महाराज जी और इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन लहार अध्यक्ष सूबेदार बसंत सिंह राजावत जी को मिलने की अनुमति दी,महाराज जी ने कहा है फरवरी 2027 में अगर ग्वालियर भिंड हाईवे का काम शुरू नहीं हुआ तो आगे आने वाले समय में हम सभी भिंड वासियों को सरकार का विरोध करने पर विचार करना पड़ेगा ?


