Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 27
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ

साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु भिण्ड जिले में ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का शुभारंभ

Jagran TodayBy Jagran TodayJune 24, 2026

भिण्ड, 24 जून। मप्र शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बुधवार से जिला भिण्ड में भी साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा द्वारा विशेष अभियान के द्वितीय संस्करण ‘सेफ क्लिक 2.0’ (सुरक्षित क्लिक-सुरक्षित जीवन) का शुभारंभ किया जा रहा है। यह वृहद अभियान आगामी आठ जुलाई तक 15 दिवसों के लिए संपूर्ण जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में प्रभावी रूप से चलाया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के प्रति जागरूक करना है। वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए आम नागरिकों में ‘साइबर स्वच्छता’ की संस्कृति को विकसित करना आवश्यक हो गया है, ताकि डिजिटल रूप से मजबूत और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके। अभियान के दौरान भिण्ड पुलिस द्वारा गंभीर साइबर संबंधी अपराधों जैसे- ओटीपी फ्रॉड, सिम स्वैपिंग, सेक्सटॉर्शन, म्यूल अकाउंट्स, डिजिटल/ होम अरेस्ट स्कैम, हैकिंग, पहचान की चोरी, फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, साइबर बुलिंग, गोपनीयता का उल्लंघन, बाल पोर्नोग्राफी, अश्लील सामग्री का प्रसार, डेटा चोरी, फर्जी जॉब व लोन फ्रॉड, इंवेस्टमेंट फ्रॉड और वेबसाइट विरूपण के तौर-तरीकों और उनसे बचाव की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी।
जिला स्तर पर इस अभियान के नोडल अधिकारी एएसपीप्रदीप पटेल होंगे एवं समस्त अनुभागीय अधिकारी थाना स्तर पर दैनिक गतिविधियों का निर्देशन करेंगे। जिले के स्कूलों, कॉलेजों, बैंक परिसरों, कोचिंग सेंटरों, हाट-बाजारों, विभिन्न शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय और ग्राम पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान के दौरान प्रतिदिन आम जन को जागरूक किया जावेगा।
आमजन से विशेष अपील
भिण्ड पुलिस समस्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल्स, लॉटरी, तुरंत लोन देने वाले और पार्ट-टाइम जॉब के लुभावने ऑफर्स से सतर्क रहें। यदि कोई भी नागरिक किसी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो घटना के तुरंत बाद का पहला घंटा ‘गोल्डन आवर’ कहलाता है। इस समय के भीतर बिना घबराए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नं.1930 पर कॉल करें या बेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं। त्वरित सूचना मिलने पर ठगी गई राशि को अपराधियों के बैंक खातों में ही फ्रीज करा दिया जाएगा, जिससे संबंधित को फ्रॉड की राशि सुरक्षित वापस मिल सके। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
इस अवसर पर सीएसपी निरंजन राजपूत, एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले, डीएसपी (मुख्यालय) दीपक तोमर, रक्षित निरीक्षक अविन्द्र सिकरवार, ट्रैफिक निरीक्षक राघवेन्द्र भार्गव, थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप राजावत, कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश शाक्य, थाना प्रभारी नयागांव वैभव तोमर, सायबर सेल से सउनि सत्यवीर सिंह एवं सायबर टीम, पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post Views: 31
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639862
Views Today : 1905
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.