भिण्ड, 24 जून। जिला मुख्यालय पर आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में 153 आकांक्षी युवाओं ने पंजीयन कराया। जिसमें 6 कंपनियों ने 122 आवेदकों का प्राथमिक चयन किया। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया गया।
दिव्यांग बोर्ड निरस्त, अस्थि रोग विशेषज्ञ अवकाश पर
भिण्ड। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने जिला चिकित्सालय में संचालित दिव्यांगता बोर्ड के संबंध में सभी संबंधितों को सूचित किया है कि अस्थि रोग विशेषज्ञ अस्वस्थता के कारण अवकाश पर हैं, जिसके कारण 25 जून को बोर्ड का संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। इसलिए अस्थि रोग विशेषज्ञ के अवकाश पर होने के कारण निर्धारित दिव्यांग बोर्ड को निरस्त किया गया है।


