भिण्ड, 24 जून। एसआरएफ फाउण्डेशन व महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गोहद परियोजना की 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय शैक्षणिक क्षमता वर्धन प्रशिक्षण बोहरे प्लाजा बीईटीपी सेंटर गोहद में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाना और बच्चों के समग्र विकास हेतु प्रभावी शिक्षण गतिविधियों की जानकारी देना था।
कार्यक्रम अधिकारी विष्णु वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका पर चर्चा की। प्रोग्राम ऑफिसर नवील असलम ने सर्कल टाइम और कठपुतली आधारित शिक्षण का महत्व बताया। कार्यकर्ताओं ने समूह में पपेट बनाकर अभ्यास किया। सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश शर्मा ने पपेट के माध्यम से शिक्षण की तकनीकें, ईसीसीई के तहत भाषा कौशल, वर्कबुक आधारित गतिविधियां, खेल-खेल में शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और बच्चों के शारीरिक-भावनात्मक विकास पर जानकारी दी।
पर्यवेक्षक आभा श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को पपेट आधारित शिक्षण, प्रिंट रिच कॉर्नर, टीएलएम निर्माण, वर्कबुक उपयोग और बच्चों के मूल्यांकन की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिला। इस दौरान विष्णु वर्मा, नबील असलम, आभा श्रीवास्तव, रिचा शर्मा और करीब 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


