भिण्ड, 24 जून। भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों का खण्डन किया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस षड़यंत्र को माफ नहीं करेगी।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने तथ्यों के साथ आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव के पास 2023 के नामांकन के समय जितनी 17 एकड़ जमीन थी, 2026 में भी उतनी ही है। उनकी पत्नी और बेटे की जमीन में भी मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ है। उनकी बहू द्वारा खरीदी गई 10 एकड़ कृषि भूमि मास्टर प्लान एरिया के बाहर की है। जिस सिद्धि विनायक कंपनी का जिक्र किया जा रहा है, उसके डायरेक्टर पद से सीएम ने साल 2017 में ही इस्तीफा दे दिया था। कुशवाह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा पिछड़े वर्ग के नेतृत्व (चाहे उमा भारती हों, शिवराज सिंह चौहान या मोहन यादव) के खिलाफ षड़यंत्र रचती आई है। सीएम डॉ. मोहन यादव प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की ओर अग्रसर हैं और उनके परिवार का किसी भी अवैध जमीन सौदे से कोई लेना-देना नहीं है।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


