ग्वालियर, 24 जून। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिले में संचालित कोचिंग क्लासेज एवं अन्य शिक्षण संस्थाओं का जिला प्रशासन द्वारा अभियान बतौर निरीक्षण कराया जा रहा है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बुधवार को विभिन्न कोचिंग संस्थानों व शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी कोचिंग संस्थानों को स्पष्ट रूप से आगाह किया गया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। हर कोचिंग संस्थान में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण एवं प्रवेश व निकास की पुख्ता व्यवस्था होना चाहिए। जिन कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया, उनमें बायो विजार्ड कोचिंग, एसीएमई कोचिंग संस्थान, गुरुकुल एकेडमी, एग्रीकल्चर अकेडमी एवं डबरा स्थित कोचिंग संस्थान शामिल हैं।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


