भिण्ड, 23 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून के सफल संचालन हेतु कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष भिण्ड में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सीईओ वीरसिंह चौहान, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉ. एमएस राजावत, सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा, डीएचओ-1 डॉ. आरएस सेमिल, डीएचओ-2 डॉ. आलोक शर्मा, डीएचओ-3 डॉ. डीके शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर तथा जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, साथ में जिला समन्वयक डब्ल्यूएचओ, जिला समन्वयक यूनिसेफ, जिला समन्वयक जेएसआई तथा विकासखण्ड से समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, समस्त ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर एवं समस्त ब्लॉक कम्यूनिटी मोबिलाईजर उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने अपील की है कि आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में बूथ दिवस 28 जून को जिले के समस्त अभिभावक अपने-अपने शून्य से 5 वर्ष तक के समस्त बच्चों को बूथ पर लायें तथा 2 बूंद जिन्दगी की पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गौरव भटनागर ने बताया कि किन्हीं कारणों से बूथ दिवस 28 जून को बच्चे दवा पीने से छूट जाते हैं तो 29 एवं 30 जून को टीम द्वारा घर घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने निर्देशित किया कि अभियान के सफल संचालन हेतु विकास खण्ड स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में बीटीएफ बैठक का आयेाजन करें तथा शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय स्थापित कर स्कूलवार तथा आंगनबाड़ी केन्द्र वार सूची संधारित करें, जिससे सूक्ष्म कार्ययोजना निर्माण की जाए एवं अभियान के एक दिवस पूर्व विशाल रैली का आयेाजन जिला तथा ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित करें, जिससे अभियान को सफल बनाया जा सके।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


