भिण्ड, 23 जून। गोहद विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा नेता अशोक सिंह गुर्जर की ताई केशकली बाई का निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। केशकली बाई के निधन पर गोहद भाजपा परिवार ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि स्व. केशकली बाई का स्नेह एवं मार्गदर्शन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी प्रेरणादायी रहा है। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।
डाकघरों में 24 जून से चलेगा विशेष अभियान
भिण्ड। संभाग के डाकघरों के आधार केन्द्रों में नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेटेशन, आधार डेटा में मोबाइल एवं ई-मेल लिंक आदि कार्य करवाने हेतु 24 एवं 25 जून को विशेष महा-अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी आधार सेंटर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य करेंगे, प्रधान डाकघरों में रात्रि 8 बजे तक कार्य करेंगे। अपने निकटतम डाकघर आधार केन्द्र में आकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। प्रधान डाकघर के अतिरिक्त मुरैना संभाग अंतर्गत मुरैना एवं भिण्ड, अम्बाह, पोरसा, बानमोर, कैलारस, सबलगढ़, जौरा, गोहद, मेहगांव, लहार उपडाकघर एवं परागांव, भदाकुर शाखा डाकघर में आधार पंजीयन एवं अपडेट अभियान चलाया जा रहा है।

