ग्वालियर, 23 जून। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जन-सुनवाई में 136 आमजनों की समस्याएं सुनी गईं। अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत व एडीएम सीबी प्रसाद सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।
जन-सुनवाई में कुल 136 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 65 आवेदन दर्ज किए गए। साथ ही शेष 71 आवेदन विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में निराकृत करने के लिए आवश्यक टीप के साथ दिए गए। कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली, पुलिस इत्यादि से संबंधित समस्याएं प्राप्त हुईं। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम व तहसीलदारों को दिए गए हैं। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को तत्परता से निराकृत करने की हिदायत भी नगर निगम के अधिकारियों को दी। जनसुनवाई में मदद की आस में पहुंचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


