ग्वालियर, 23 जून। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित होने वाले श्रावण मेला की तैयारियां जोरों पर हैं। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण ने मेला परिसर में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया 22 जून से शुरू कर दी है। जो 6 जुलाई तक जारी रहेगी। श्रावण मेला के लिए अब तक 38 दुकानों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। मेला प्राधिकरण ने सभी इच्छुक दुकानदार और झूला संचालकों से आग्रह किया है कि वे शीघ्र अति शीघ्र अपने स्टॉल और झूले लगाने के लिए आवेदन प्रस्तुत करें। इस मेले में मेहंदी एवं राखी से संबंधित दुकानदारों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे श्रावण मास के पारंपरिक उत्साह को बढ़ावा मिल सके।
मेला प्राधिकरण द्वारा आगंतुकों और दुकानदारों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। मेला परिसर में स्वच्छ शौचालय और शुद्ध पेयजल की नि:शुल्क व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मेला सचिव सुनील त्रिपाठी ने बताया कि वाहनों की पार्किंग के लिए नाममात्र शुल्क निर्धारित किया गया है। दुपहिया वाहन के लिए 10 रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 20 रुपए पार्किंग शुल्क रखा गया है। पार्किंग व्यवस्था का संचालन मेला प्राधिकरण द्वारा ही किया जाएगा। यह श्रावण मेला ग्वालियर के निवासियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले आगंतुकों के लिए एक आकर्षक केन्द्र बनने की उम्मीद है। सैलानी मेले में खरीदारी व खान-पान के साथ मनोरंजन गतिविधियों का भी आनंद ले सकेंगे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

