– प्रकृति के साथ मिलकर योग करें : रोहित
भिण्ड, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माई भारत के समन्वय से चौधरी रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति द्वारा नक्षत्र वाटिका में स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग, थीम पर योग प्रशिक्षक निर्भय सिंह कुशवाह के संचालन में कराया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी सुनील दुबे ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से जीवन के अंतिम पड़ाव की उम्र भी निरोग व स्वस्थ रहती है और बुढ़ापा आसानी से कट जाता है। मुख्य अतिथि जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुनील कुमार रोहित ने कहा कि हमें प्रकृति के साथ मिलकर योग करने से ऊर्जा मिलती है। माय भारत के जिला समन्वयक आशुतोष शाहू ने कहा कि योग नियमित रूप से करना चाहिए, इससे शरीर स्वस्थ रहता है। अंत में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए, कार्यक्रम का आभार सुनील कौशल ने किया।


