भिण्ड, 21 जून। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मेहगांव द्वारा गल्ला मण्डी प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग गुरु के रूप में जिला सहकारी बैंक भिण्ड के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया ने सहभागिता कर योग के माध्यम से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन का संदेश दिया।
भदौरिया ने कहा कि योग हमारी सभ्यता की महान उपलब्धियों में से एक है, पूरे विश्व के लिए भारत की एक महान सौगात है, योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित कर हमें स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन की ओर अग्रसर करता है। आइए, हम सभी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। कार्यकम में मण्डल अध्यक्ष रोहित करैया, जिला मंत्री सुभाष राठौर, मण्डल महामंत्री रामवीर सिंह भदौरिया, कालीचरण शाक्य, मण्डल उपाध्यक्ष राजेश त्यागी, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम राजौरिया, पार्षद राकेश चौधरी, हेमंत गुर्जर, केशव राठौर, डॉ. योगेन्द्र सिंह तोमर, रामनिवास सैंथिया, राजेश व्यास, बृजमोहन कुशवाह, शोखीराम जाटव, पूर्व पार्षद रामसेवक कुशवाह, छोटू धाकड़ सहित मण्डल के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


