भिण्ड, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर परिषद दबोह और सांदीपनी शा. उमावि के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों और सांदीपनी विद्यालय के शिक्षक व स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की। इसके बाद कुशल योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए योग को दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है। नगर परिषद ओर विद्यालय ने संकल्प लिया कि वे न केवल आज, बल्कि नियमित रूप से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को योग को अपने जीवन में अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। आयोजन नगर परिषद के बाबू नारायण सिंह तथा संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य जागेश्वर निराला के मार्गदर्शन में योग किया गया है। इस अवसर गणमान्य नागरिक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


