भिण्ड, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सुप्रीम परिवार ने अपने सभी कर्मचारी साथियों के साथ मिलकर योग अभ्यास और मानसिक शांति हेतु मेडिटेशन का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें तीनों संस्थान के प्रमुख संतोष कब्र, मनीष पाण्डे, नीला पाठक, अभिषेक दाधीच के साथ तीनों संस्थान के कार्मिक प्रबंधक योगेश चौहान, बृजभान सिंह, मुकेश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों ने बड़-चढ़कर हिस्सा लिया और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रेरणा ली।
कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारीज मालनपुर विश्वविद्यालय की ओर से ज्योति बहन ने योग साधना और शरीर को स्वस्थ रखने के संकल्प दिलाए, साथ ही स्नातक उपाधि प्राप्त दिव्या शर्मा लक्ष्मीबाई शारीरिक संस्थान द्वारा योग की मुद्राएं बताई गईं। योग सेशन में लगभग 300 लोगों ने मिलकर एक साथ योग किया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


