भिण्ड, 15 जून। जिला युवा कांग्रेस भिण्ड के तत्वावधान में मप्र कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में सोमवार को परेड चौराहा भिण्ड पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष पुरोहित ने किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर गंभीर प्रश्न उठाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की तथा उनका पुतला दहन किया।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्रभावित करने वाले निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं तथा इससे जनता के विश्वास को ठेस पहुंची है। इस अवसर पर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध प्रतीत होता है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवा कांग्रेस जिंदाबाद, लोकतंत्र बचाओ, भाजपा सरकार जवाब दो एवं ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। प्रदर्शन के उपरांत कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा, जिसमें मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की गई।
कार्यक्रम में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रामशेष बघेल, पूर्व पार्षद कृष्णा नरवरिया, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजू लोधी, पूर्व उपाध्यक्ष अजय विमल, सचिव दीपू दुबे सचिव, गोहद विधानसभा अध्यक्ष देवेश केवट, अटेर विधानसभा अध्यक्ष सुबोध तिवारी, विवेक जामोर, संदीप बघेल, अभिषेक मौर्य, अभिषेक पुरोहित, राहुल बोहरे, छोटू जोशी, विकास शर्मा, सतीश तिवारी, अमन शर्मा, ध्रुव महेरे, शैलू त्रिपाठी, गोलू बरुआ, गोपी शर्मा, सनी बोहरे, चेतन सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


