भिण्ड, 10 जून। ग्वालियर-भिण्ड-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-719) की मंजूरी मिलने एवं टेंडर जारी होने पर मेहगांव क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-719 परियोजना क्षेत्र के विकास, बेहतर यातायात व्यवस्था तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए केन्द्र सरकार एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। आभार व्यक्त करने वालों में कौशल तिवारी, प्रदीप दण्डोतिया, प्रभाकर केदार सिंह बाराकलां, आकाश सिंह गुर्जर सुकाण्ड, बल्लू सखवार, सौरव राजौरिया कन्हारी सहित मेहगांव क्षेत्र के अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा नेता प्रदीप दण्डोतिया ने विश्वास व्यक्त किया कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन को बेहतर आवागमन सुविधाएं प्राप्त होंगी।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


