भिण्ड, 10 जून। चंबल रैंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार जैन ने मंगलवार को जिले का सरप्राइज भ्रमण किया गया। शाम 4 बजे डीआईजी चंबल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम भिण्ड में एक जून से सतत संचालित सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव कुमार पाठक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी पुलिस के साथ पहुंचकर सिंहस्थ-2028 के संबंध में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा तैयार किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम, शैड्यूल का निरीक्षण किया।
प्रशिक्षण के द्वितीय बैच में प्रशिक्षण ले रहे जिला पुलिस बल भिण्ड, एसएएफ 17वी वाहिनी, होमगार्ड , रेडियो, विशेष शाखा के अधिकारी, जवानों से प्रशिक्षण के संबंध में संवाद किया और जानकारी ली तथा उक्त महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य महत्व पर चर्चा करते हुए सिंहस्थ ड्यूटी के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए मुताबिक महत्वपूर्ण टिप्स दिए तथा प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण देने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रशिक्षित टीओटी पुलिस अधिकारियों से भी बात कर जानकारी ली।
तदुपरांत आईजी जैन ने एसपी, एएसपी तथा जिले के समस्त पुलिस अनुभाग, मुख्यालय के डीएसपी, सीएसपी, अजाक डीएसपी सहित राजपत्रित अधिकारीगण के साथ अपराध समीक्षा बैठक कर जानकारी ली तथा अपराधों के समय सीमा में निकाल, विवेचना तथा फरार अपराधियों, वारंटियों की गिरफ्तारी, यातायात व्यवस्था के साथ सामुदायिक पुलिसिंग एवं शासन तथा पुलिस मुख्यालय से समय समय पर प्राप्त अन्य आदेशों के पालन हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर समस्त राजपत्रित अधिकारी, यातायात प्रभारी तथा रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन व सहयोगी स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


