– पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया से भी मिलेंगे पूर्व सैनिक
– सीबीआई जांच की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों से साथ देने की अपील
भिण्ड, 10 जून। अटेर विधान सभा अंतर्गत कल्याणपुरा गांव निवासी पूर्व सैनिक हरिदास दैपुरिया की पत्नी की हत्या और लूट के अपराधी 15 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए हैं। इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन के निर्णय के अनुसार जिले के सभी जनप्रतिनिधियों से उक्त मामले की सीबीआई जांच की मांग में सहयोग की अपील की गई है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संगठन के शहर अध्यक्ष सूबेदार कपिल शर्मा ने बताया कि आज हमारे प्रतिनिधि मण्डल ने क्षेत्रीय विधायक हेमंत कटारे की अनुपस्थित में विधायक प्रतिनिधि अरविंद बघेल को ज्ञापन सौंपा। अटेर के जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि सीबीआई जांच की मांग में सहयोग करें, हमारी मुलाकात राज्य के मुख्यमंत्री से करवाएं, हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटर्न जोगिंदर सिंह इस मामले को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे और क्षेत्र के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया से मुलाकात कर उन्हें भी ज्ञापन देंगे। भिण्ड सांसद संध्या राय को भी ज्ञापन सौंपेंगे, डीजीपी से लेकर मुख्यमंत्री तक मिलेंगे। भिण्ड जिले के पूर्व सैनिकों ने यह निश्चय किया है कि जब तक हमारे बुजुर्ग पूर्व सैनिक हरिदास दैपुरिया की पत्नी के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हो जाते हम लोग शांत नहीं बैठेंगे। ज्ञापन देने वालों में संगठन के वरिष्ठ संरक्षक सूबेदार दिनेश सिंह भदौरिया मसूरी, सूबेदार राजेश शर्मा, हवलदार गोपाल शर्मा, रामानंद शर्मा रमा, समाजसेवी राजेश यादव गडूपुरा शामिल रहे।


