भिण्ड, 10 जून। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत ऊमरी स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने उमरेश्वर तालाब में आज श्रमदान किया गया। कलेक्टर भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा एवं सीईओ जिला पंचायत वीरसिंह चौहान ने स्वयं अधिकारियों, युवा स्वयं सेवकों और स्थानीय सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर श्रमदान कर तालाब से घनी जलकुंभी निकाली और सफाई के कार्यों का संचालन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और तालाब से जलकुंभी को हटाने, निर्मल जल संरचना बनाए रखने पर जोर दिया गया।
कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि यह तालाब गांव की सांस्कृतिक और पारिस्थितिक पहचान हैं, इसलिए इसे बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जलकुंभी का नियंत्रित ढंग से निराकरण और नियमित रख-रखाब से जलाशय की जलधारणा और जैवविविधता को संरक्षित किया जा सकेगा। आगे भी प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर पुनरुद्धार कार्यों को जारी रखेंगे। स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों ने आश्वासन दिया कि वे श्रमदान और जागरूकता अभियानों के माध्यम से तालाब की दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
कार्यक्रम में स्थानिक अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में जैविक निष्कर्षण के साथ-साथ तकनीकी सहयोग से तालाब के जल स्तर और गुणवत्ता की निगरानी की जाएगी। इस संयुक्त पहल से उमरेश्वर तालाब के पुनरुद्धार की दिशा में उम्मीद जगी है और गांव में साफ-सुथरे जल के हित में आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


