भिण्ड, 09 जून। जिले में आने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी हेतु समस्त आयुष संस्थानों पर योग अभ्यास किया जा रहा है। जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विभाग द्वारा नियुक्त किए गए योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया जाता है।
जिले की समस्त संस्था प्रतिदिन सुबह 8 बजे से भोपाल स्थित पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक कॉलेज से जूम/ यूट्यूब लिंक के द्वारा जुड़कर वहां के प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा बताए जाने वाले योगाभ्यास का संस्था के योग प्रशिक्षक को देखकर उनके साथ अभ्यास करते हैं एवं योगआसन की बारीकियों को सीखते हैं। साथ ही उन्हें बताया जाता है कि किस बीमारी के दौरान कौन से योग करने हैं और योग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए तथा किन बीमारियों में वह किन योगासनों को नहीं कर सकते हैं।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


