भिण्ड, 09 जून। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) गोहद में मंगलवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच, संतुलित आहार, टीकाकरण तथा सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। गोहद बीएमओ वासुदेव शिकारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। अंत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार के जन कल्याणकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


