भिण्ड, 09 जून। भारत विकास परिषद शाखा द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से 11 से 17 जून तक शहर के इटावा रोड पर 17वीं बटालियन कैम्पस स्थित मां निरंजना देवी मंदिर परिसर में नि:शुल्क 7 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक संचालित होगा।
परिषद ने नगर एवं आस-पास के क्षेत्र के अभिभावकों से अपने बच्चों को इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भेजने की अपील की है। शिविर में 15 वर्ष तक की आयु के बच्चों को भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। बाल संस्कार शिविर के दौरान बच्चों को योग, प्राणायाम, ध्यान, शारीरिक व्यायाम, प्रेरणादायक कहानियां, नैतिक शिक्षा, देशभक्ति गीत, समूह खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां तथा रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही बच्चों को भारतीय परंपराओं, संस्कारों एवं सामाजिक दायित्वों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। परिषद ने नगर के सभी अभिभावकों, सामाजिक संगठनों एवं शिक्षाविदों से आग्रह किया है कि वे बच्चों को इस शिविर में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करें तथा उनके पंजीयन में सहयोग प्रदान करें। शिविर हेतु पंजीयन मोबाइल नं.9826263240, 9826211689, 9826833609 पर कराया जा सकता है। यह शिविर नि:शुल्क है और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

