– सौर ऊर्जा लाइटें गायब, ‘आई लव यू’ सेल्फी प्वाइंट हुआ क्षतिग्रस्त
भिण्ड, 08 जून। मालनपुर नगर परिषद के सामने एवं मेन हाईवे 719 के पास से स्थानीय शरारतियों द्वारा आई लव यू बोर्ड में लगी लाइट एवं जिम के पास चारों तरफ लगी सौर ऊर्जा लाइट ले गए। इस पर सुरक्षा और रख-रखाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नगर के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं पर एक वर्ष पूर्व कंपनियों द्वारा सी एस आर से लाखों रुपए खर्च किए जाने के बावजूद निगरानी के अभाव में सरकारी संपत्ति धीरे-धीरे नष्ट होती जा रही है। कई स्थानों पर लगाई गई सौर ऊर्जा चालित लाइटें गायब हो चुकी हैं, जबकि लाखों की लागत से तैयार कराए गए आकर्षक संरचनाएं भी बदहाल स्थिति में पहुंच गई हैं।
जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र में टैवा कंपनी एवं गोदरेज कंपनी द्वारा स्थापित की गई कई सोलर स्ट्रीट लाइटें एवं आई लव यू प्वाइंट या तो चोरी चले गए या गायब हैं। यह लाइट सुंदर्यीकरण जिम के लिए इन लाइटों का उद्देश्य रात के समय प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाना था, लेकिन समय पर देखरेख नहीं होने से यह योजना प्रभावित होती दिखाई दे रही है। वहीं नगर के सौंदर्यीकरण के तहत करीब एक से डेढ़ लाख रुपए की लागत से तैयार कराया गया आकर्षक ‘आई लव यू मालनपुर’ सेल्फी प्वाइंट भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वर्तमान में वहां केवल लोहे का फ्रेम ही बचा हुआ है, जबकि लाइटिंग और अन्य सजावटी सामग्री क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यह स्थल कभी नगरवासियों और युवाओं के लिए आकर्षण का केन्द्र था, लेकिन अब उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।
मुख्य बिंदु
* नगर क्षेत्र से कई सौर ऊर्जा लाइटें हुईं गायब।
* लाखों रुपए की सीएसआर संपत्ति पर नहीं हो रही निगरानी।
* ‘आई लव यू मालनपुर’ सेल्फी प्वाइंट हुआ क्षतिग्रस्त।
* स्थानीय लोगों ने की जांच और जवाबदेही तय करने की मांग।
* रख-रखाव के अभाव में विकास कार्यों पर खर्च राशि हो रही बेकार।
इनका कहना है:
”कंपनियों द्वारा सीएसआर का पैसा नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों पर तो राशि खर्च की जाती है, लेकिन उनकी सुरक्षा और रख-रखाव की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जाती। परिणामस्वरूप कंपनी द्वारा सी एस आर का पैसा ऐसी जगह चिन्हित कर लगाया जाए जो कि सही उपयोग में आ सके जिसका लोगो को भरपूर लाभ मिल सके।”
परमाल सिंह तोमर, विधायक प्रतिनिधि मालनपुर”हमारी कंपनी द्वारा सीएसआर से सौर ऊर्जा लाइट एवं जिम के सौंदर्य करण के लिए चारों तरफ लगाई गई थी जो की दोनों में चार लाख रुपए से अधिक तक का खर्च आया था वह वह सभी लाइट भी गायब हो चुकी है एवं जिम भी तहस नहस है।”
सत्यप्रकाश पांडे, मैनेजर टैवा कंपनी मालनपुर


