भिण्ड, 08 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में गोरमी थाना पुलिस ने चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी गया मशरूका बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी रामनारायण पुत्र रामसिया शर्मा उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र.7 यादव मोहल्ला गोरमी, हाल- प्रधान अध्यापक शाप्रावि कचनांवकलां ने रविवार को थाने में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध शासकीय स्कूल से सामग्री एवं दस्तावेज चोरी करने की शिकायत की थी जिस पर से अपराध क्र. 172/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीगण ने अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया, जिसके पालन में रविवार को संदेह के आधार पर तीन व्यक्तियों से पूछताछ की, जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गया मशरूका चार सीसीटीव्ही केमरे केबल सहित, तीन सीलिंग पंखे, लाइट फिटिंग का सामान, माध्यान भोजन के सभी बर्तन, शासकीय दस्तावेज अंकसूची, शाला भर्ती रजिस्टर जब्त किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोरमी आशुतोष शर्मा, सउनि सुरेश पाराशर, आरक्षक राजू राठौर, पंकज शुक्ला, सूरज, सतेन्द्र गुर्जर, राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


