भिण्ड, 08 जून। ऑपरेशन मुस्कान के तहत देहात थाना पुलिस ने 12 घण्टे में अपहृत बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार की रात्रि करीब 9 बजे फरियादिया ने अपनी 14 वर्षीय लड़की के गुम होने के संबंध में थाना देहात में शिकायत की थी। जिस पर से अपराध क्र.361/26 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में अपहृत बालिका की शीघ्र तलाश हेतु तत्काल टीम गठित कर रात्रि गश्त में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को बालिका को बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को 12 घण्टे के अन्दर सुबह बस स्टैण्ड भिण्ड से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक विजय शिवहरे, रत्ना जैन, प्रधान आरक्षक मुकेश खण्डेलवाल, आरक्षक पदम सिंह, अवधेश चौहान, राधा पचौरी, सत्यभामा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

