भिण्ड, 08 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना गोरमी पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक गुमशुदा बालिका को दस्तयाब कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को फरियादी ने थाने में शिकायत की कि सुबह 5 बजे उसकी लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। जिस पर से अपराध क्र.171/26 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा नाबालिग गुमशुदा की दस्तायावी हेतु थाना प्रभारी गोरमी को निर्देशित किया। थाना प्रभारी गोरमी ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु टीम गठित की। उक्त टीम ने रविवार को नाबालिक बालिका दस्तयाब कर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रदीप कैन, महिला आरक्षक रूबी शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Saturday, June 13
BREAKING
- जन हितकारी योजनाओं का लाभ अब आपके द्वार : मंत्री शुक्ला
- नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जाए : बघेल
- कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
- व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला हे बाल संस्कार शिविर : बीईओ
- सही न्याय के लिए पीढ़ित को सुनना जरूरी : पाठक
- बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
- बच्चों का अधिकार, हमारा दायित्व : सुनील दुबे

