Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, September 30
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » जनकल्याण शिविरों को गंभीरता से लें : सत्यम

जनकल्याण शिविरों को गंभीरता से लें : सत्यम

Jagran TodayBy Jagran TodayJune 8, 2026

– प्रभारी कलेक्टर ने अंतर विभागीय समन्वय बैठक में दिए निर्देश
– ग्वालियर जिले में भी 12 से 18 जून तक लगेंगे जनकल्याण शिविर
– ई-विकास प्रणाली, सीएम हैल्पलाइन व एक पेड़ मां के नाम अभियान सहित सरकार के प्राथमिकता वाले अन्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

ग्वालियर, 08 जून। जिले में विकास खण्ड स्तर व नगरीय निकायों में 12 से 18 जून तक आयोजित होने जा रहे जनकल्याण शिविरों को सभी जिला स्तरीय अधिकारी गंभीरता से लें। इन शिविरों में पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही सरकार की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभान्वित कराएं। इस आशय के निर्देश प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अंतर विभागीय समन्वय बैठक में दिए।
प्रभारी कलेक्टर सत्यम ने कहा कि जनकल्याण शिविरों में सीएम हैल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरण, राजस्व मामले और मौके पर प्राप्त जन शिकायतों का निराकरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविरों में आवेदन का निराकरण पूरी गंभीरता से करें। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की मॉनीटरिंग सीएम हैल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसलिए प्राप्त सभी आवेदनों को पोर्टल पर अनिवार्यत: अपलोड करें। संबंधित अधिकारियों को जल्द ही पोर्टल का पृथक मॉड्यूल लॉगइन के लिए शीघ्र ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
बैठक में पारदर्शिता के साथ खाद वितरण के लिए सरकार द्वारा लागू की गई ई-विकास (ई-टोकन) प्रणाली, एक पेड़ मां के नाम अभियान, सीएम हैल्प लाइन, स्वामित्व योजना, ग्रामीण क्षेत्र की नल-जल योजनाओं के लिए सुचारू विद्युत आपूर्ति, अनुग्रह सहायता योजना व ई-ऑफिस सहित सरकार की अन्य स्वरोजगार मूलक व कल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत व एडीएम सीबी प्रसाद सहित जिले के एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
अधिक से अधिक ई-टोकन बुक कराएं और संस्थाओं से कराएं खाद का उठाव
प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम ने विशेष जोर देकर कहा कि खाद वितरण के लिए जिले के अधिकाधिक किसानों से ई-टोकन बुक कराएं। उन्होंने कहा कि अब केवल ई-विकास (ई-टोकन) प्रणाली के तहत ही खाद वितरित किया जाएगा। इसलिए सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में किसान कल्याण एवं कृषि विकास, सहकारिता व खेती से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों के माध्यम से किसानों को ई-टोकन प्राप्त करने के लिए जागरूक करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन सहकारी संस्थाओं द्वारा नगद पर खाद लिया जाना है उनसे जल्द से जल्द डबल लॉक से खाद का उठाव कराएं। अन्य संस्थाओं को सहकारी बैंक के माध्यम से क्रेडिट लिमिट प्रदान की जा रही है।
सीएम हैल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में ढिलाई पर जताई नाराजगी
सीएम हैल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में कुछ विभागों की ढिलाई सामने आने पर प्रभारी कलेक्टर कुमार सत्यम ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को संबंधित स्टाफ सहित कलेक्ट्रेट में बैठकर सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी व उप संचालक कृषि एवं सीसीबी के अधिकारियों को जिला पंचायत में बैठकर शिकायतों का निराकरण करने की हिदायत दी गई।
बैठक की अन्य खास बातें एवं निर्देश
स्वरोजगारमूलक योजनाओं के लक्ष्य के अनुसार 30 जून तक पर्याप्त प्रकरण बैंकों में सबमिट कराएं। विभागीय अधिकारी ई-ऑफिस व्यवस्था के तहत ऑनलाइन फाइलें ही भेजें। शेष कार्यालय जल्द से जल्द बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन लगवाएं। नल-जल योजनाओं की बिजली आपूर्ति में कदापि बाधा न आए। अनुग्रह सहायता के लंबित प्रकरण तेजी से निराकृत करें। सभी विभाग एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कराएं और वायुदूत एप पर निर्धारित अंतराल से फोटो अपलोड करें।

Post Views: 21
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
642116
Views Today : 1832
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.