– संकुल स्तरीय आचार्य अभ्यास वर्ग आयोजित
दतिया, 08 जून। विद्याभारती मध्य भारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों के प्रधानाचार्य बंधुओं को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख एवं पर्यावरण मित्र राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आचार्य परिवार के समग्र विकास से ही हमारे गांव का चहुंमुखी विकास होगा। गांव हमारी संस्कृति के आधार हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे जिले में संकुल स्तरीय (भगुवापुरा, भरसूला, देभई) आचार्य अभ्यास वर्ग प्रांत की योजना से आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें शारीरिक अभ्यास, योगाभ्यास, वंदना अभ्यास, वार्षिक गीत, वार्षिक कार्य योजना, शैक्षिक गुणवत्ता अभिभावक संपर्क, पर्यावरण संरक्षण, संघ शताब्दी वर्ष, पंच परिवर्तन आदि विषयों को विमर्श एवं चर्चा सत्रों के माध्यम से बातचीत की एवं जानकारी दी गई। विद्यालय की स्वच्छता, प्रवेश अभियान, ड्रॉपआउट टीसी, कार्य विस्तार, पोषक ग्राम, वन्दे मातरम् के 150 वर्ष, परीक्षा परिणाम, संस्कृति ज्ञान परीक्षा, देवपुत्र प्रज्ञा दीप, प्रात: स्मरण, भोजन एवं शांति मंत्र का अभ्यास किया गया।
संचालन राकेश रावत ने किया। अतिथि स्वागत शिवनारायण पचौरी एवं गजेन्द्र सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर संकुल प्रमुख रामप्रसाद राठौर, संजय सिंह रावत, अरविन्द दुबे, संतोष गुप्ता, शिवकुमार कुशवाह, माताप्रसाद राजपूत, राममिलन कुशवाह, नंदराम बघेल, रघुराज सिंह जाटव आदि आचार्य परिवार, संयोजक मंडल एवं जिला समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे।


