– इंटरनल विजिलेंस टीम गठित, अधिकारियों पर रहेगी केमरे की नजर
भिण्ड, 07 जून। लोकायुक्त में केस रफा-दफा करने के एवज में रिश्वत का नेटवर्क सक्रिय है। इस नेटवर्क में ड्राइवर से लेकर डीएसपी तक शामिल है। इस खुलासे के बाद महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख ने सख्त कार्रवाई करते हुए व्यवस्था में बदलाव किया है।
महानिदेशक लोकायुक्त देशमुख ने ड्राइवर अमित विश्वकर्मा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। भविष्य में ऐसे कारनामे न हों इस दृष्टि से कार्यालयों की व्यवस्था को सतर्कता की दृष्टि से बदलाव किए हैं। लोकायुक्त डीजी ने अफसरों की निगरानी के लिए इंटरनल विजिलेंस टीम गठित कर दी है। साथ ही अधिकारियों के कमरों मे सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को कड़ा संदेश दिया है कि सिस्टम में बेईमान भ्रष्ट लोगों को बख्सा नहीं जाएगा।


