भिण्ड, 07 जून। 2 मिनट राष्ट्र के नाम और राष्ट्र का करें सम्मान अभियान के अंतर्गत गौरी सरोवर के पास शनिदेव मन्दिर पर माह के प्रथम रविवार को आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों, विद्यार्थियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य अतिथियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रगान का सम्मान किया। इस अवसर पर हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेष सक्सेना, जिलाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया, बीएस तोमर सहित छात्र-छात्राए उपस्थित थे।
हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने कहा कि राष्ट्रगान हमारी राष्ट्रीय पहचान का आधार है, इसके प्रत्येक शब्द में देश की एकता, संस्कृति और गौरव का भाव सम्मानित है। हम सभी को राष्ट्रगान का मान बढ़ाना एवं देश भक्ति का दीप जलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान में जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर एक भारतीय होने का गौरव प्रदान करता है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेष सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रगान एक महान राष्ट्रीय गायन है, जो हमें देश प्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है इसका सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक कर्तव्य है। बीएस तोमर ने कहा कि राष्ट्रगान केवल गीत नहीं बल्कि भारत की एकता, अखण्डता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। जिलाध्यक्ष अरविन्द भदौरिया ने बताया कि विगत दो वर्षों से हम फाउण्डेशन द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को राष्ट्रगान का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


