– जन शिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
भिण्ड, 07 जून। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर शांति विद्या निकेतन भिण्ड के प्रांगण में पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के कर्मचारियों, प्रशिक्षकों ने मिलकर पौधारोपण किया। इसके साथ ही ‘एक व्यक्ति एक पौधाÓ अभियान को भी बढ़ावा दिया गया।
संस्थान के निदेशक जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बाताया कि धरती पर जीवन मुश्किल हो जाएगा, इसलिए सभी को अपने जीवन में एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, जिससे हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 5 जून का दिन विश्व भर में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर्यावरण की सुरक्षा की अहमियत को देखते हुए हर वर्ष पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है, मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है, इसलिए एक स्वस्थ्य एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। पेड़ हमारे सबसे बड़े जीवन दाता है हर साल कम से कम 3 पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना धरती के लिए एक अनमोल तोहफा होगा। पेड़ लगाना और हरियाली बढ़ाना प्लास्टिक का उपयोग कम करना, जल और बिजली की बचत करना, कूड़े का सही प्रबंधन और पुन: चक्रण, विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह याद दिलाता है कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या संस्थाओं की नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यदि हम सभी मिलकर छोटे-छोटे कदम उठाएं, तो हम अपनी धरती को एक बेहतर स्थान बना सकते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी संतोश कुमार दुबे, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विनोद शर्मा, जयप्रकाश आदि उपस्थित रहे।


