– प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष बेमिसाल : अमृतपाल
भिण्ड, 07 जून। भाजपा गोहद नगर मण्डल की मासिक बैठक टचस्टोन पब्लिक स्कूल नगर पालिका के समीप आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि अमृतपाल बघेल, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य एवं अध्यक्षता नगर मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन ने की। मंच पर भीकम कौशल, महेश श्रीवास्तव, अशोक गुर्जर एवं धर्मेन्द्र गुर्जर उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी अपने महापुरुषों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग तथा समर्पण के कारण बनी है। उन्होंने कहा कि यह कुर्सी केवल नारों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि अमृतपाल बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष ऐतिहासिक और बेमिसाल रहे हैं। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान, स्वच्छता अभियान, प्रबुद्ध वर्ग से संवाद तथा जनसंपर्क अभियान प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि गोहद नगर और चितौरा मण्डल प्रदेश में अपनी सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों के लिए विशेष पहचान रखते हैं। बैठक में जगदीश गुर्जर, राजेन्द्र गुर्जर, छोटू भेटेले, मदनलाल श्रीवास, राहुल खुरासिया, लाखन सिंह गुर्जर, लला कुशवाह, धर्मेन्द्र घुरैया, इंदल सिह, पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर, अमर सिंह, मुन्नासिंह तोमर, मुन्नालाल माझी, कालीचरण गुप्ता, विद्याराम सेजवार, अनिल भारद्वाज, रिंकू भेटेले, ओमप्रकाश कुशवाहा, दशरथ घुरैया, दिनेश धनेलिया, रामनिवास रजक, सुमन गुप्ता, कुसुम माहौर, अर्चना शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


