भिण्ड, 07 जून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे स्व. रणवीर सिंह भदौरिया (भोला भाईसाहब) की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर 8 जून को स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर भोला भाईसाब की जन्मभूमि ग्राम किशूपुरा में संपन्न होगा।
स्व. रणवीर सिंह जन चेतना समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया राजे ने बताया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी ग्वालियर व भिण्ड जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध चिकित्सकों द्वारा रुग्ण मानवता की सेवा में ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, जांचें व दवाइयों का वितरण नि:शुल्क किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर को लेकर आस-पास के गांवों में घर घर जाकर सूचना भेजी गई है। शिविर में ग्वालियर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आशीष चौहान, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज गुप्ता, चेस्ट फिजीशियन डॉ. राहुल गुप्ता, भिण्ड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र परिहार, महिला चिकित्सक डॉ. ज्योति परिहार, डेंटिस्ट डॉ. रविन्द्र सिंह नरवरिया, आई स्पेशलिस्ट डॉ. प्रभात उपाध्याय, डॉ. ब्रजभान बघेल, डॉ. ईशा गर्ग, डॉ. प्रतिभा बघेल सहित एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी के विशेषज्ञ डॉक्टर रोगियों का परीक्षण कर नि:शुल्क उपचार करेंगे। मरीजों के रोग परीक्षण की जांचें पैरा मेडिकल ऑफिसरों द्वारा मौके पर करने की कुशल व्यवस्थाएं की गई हैं। समिति ने नागरिकों से उक्त बृहद स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


