भिण्ड, 07 जून। पुलिस मुख्यालय भोपाल, नारकोटिक्स शाखा के तत्वावधान में एवं पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एनडीपीएस एक्ट-1985 के अपराधों में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान हेतु एएसआई स्तर से उच्च स्तर के पुलिस अधिकारियों के लिए एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम भिण्ड में किया गया।
एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले की उपस्थिति में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार और परिवहन से संबंधित एनडीपीएस एक्ट-1985 में पुलिस विवेचना को चालानी कार्रवाई तक परफेक्ट और त्रुटि रहित बनाने हेतु 52-ए के प्रावधान, कार्रवाई स्थल की वीडियोग्राफी, टेस्टिंग किट का उपयोग, वाणिज्य मात्रा के प्रकरणों में आर्थिक अनुसंधान आदि महत्वपूर्ण अनिवार्य बिंदुओं पर व्याख्यान परिचर्चा और संवाद के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण हेतु विशेषज्ञ के रूप में जिला न्यायालय भिण्ड के वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता जेपी दीक्षित (जीपी) सहायक शासकीय अधिवक्ता और एनडीपीएस के विशेष अभियोजक मुकेश बिहारी दीक्षित (एजीपी) तथा सहायक जिला अभियोजन अधिकारी केपी यादव द्वारा उक्त प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें एसडीओपी अटेर रविन्द्र वास्कले ने अपना पक्ष रखते हुए प्रशिक्षण देकर संवाद किया। प्रशिक्षण में जिला पुलिस बल भिण्ड के डीएसपी-1, निरीक्षक-3, उपनिरीक्षक-15, सहायक उप निरीक्षक-11 सहित कुल 29 पुलिस अधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन तथा आभार प्रदर्शन रक्षित निरीक्षक अरविन्द सिंह सिकरवार पुलिस लाइन भिण्ड द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण शाखा का अन्य सहयोगी एवं तकनीकी स्टाफ भी उपस्थित रहा। उक्त एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रतिमाह आयोजित किया जाएगा।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


