भिण्ड, 07 जून। गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम उमरी में पटवारी संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर एक अनूठी पहल की। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीर सिंह चौहान की विशेष मौजूदगी में पटवारी संगठन के पदाधिकारियों और स्थानीय पटवारियों ने गांव में उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
अभियान के दौरान जिला पंचायत सीईओ वीर सिंह चौहान और पटवारी संगठन के जिलाध्यक्ष विनायक तोमर के नेतृत्व में सभी ने जल स्त्रोतों की साफ-सफाई और जीर्णोद्धार के लिए पसीना बहाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जल संकट से निपटने के लिए हर नागरिक का जागरूक होना जरूरी है, और शासकीय सेवकों का यह श्रमदान समाज को एक सकारात्मक संदेश देगा।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


